अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर , युवक गंभीर घायल

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट गुरूवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर को जनपद कासगंज के गांव अभयपुर निवासी प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव हुसैनपुर के पास पहुंचे। तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल प्रदीप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment