58 वर्षीय वृद्ध लापता

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला दमदमा निवासी एक 58 वर्षीय वृद्ध अपने घर से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। वृद्ध के पुत्र ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है ।
मोहल्ला दमदमा निवासी वैभव गर्ग पुत्र जयकुमार गर्ग ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके 58 वर्षीय पिता जयकुमार मंगलवार की सुबह 9 बजे घर से अचानक लापता हो गए। उन्हें काफी तलाश किया गया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वृद्ध की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment