घर पर पथराव कर पुत्रवधू एवं ससुर को पीटा

घर पर पथराव कर पुत्रवधू एवं ससुर को पीटा

 

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में नामजद ने घर पर पथराव करते हुए ससुर एवं पुत्रवधू को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी सीमा पत्नी रणजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की रात्रि 8.30 बजे करीब मोहल्ले का ही भोला पुत्र सुरेन्द्र शराब के नशे में आया और उससे बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर घर पर पथराव कर उसके साथ मारपीट कर दी । शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए महिला के ससुर शैलेंद्र सिंह को नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी अपराधी किस्म का है और आए दिन मोहल्ले में उत्पात मचाता रहता है तथा महिलाओं से विवाद करता है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment