घेर में बंधी दो भैंसों को चुराकर ले गए 

घेर में बंधी दो भैंसों को चुराकर ले गए

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिहोरी में घेर में बंधी एक पशुपालक की कीमती दो भैंसों को अज्ञात चोर चुराकर ले गए । पीड़ित ने भैंसों को काफी तलाश किया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पशुपालक ने कोतवाली में अज्ञात भैंस चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

गांव सिहोरी निवासी नवीन कुमार शर्मा पुत्र सुनहरीलाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 सितंबर की रात्रि को उनकी दो कीमती भैंस घेर में रोज की भांति बंधी हुई थी। देर रात्रि को अज्ञात चोर घेर का ताला तोड़कर उसमें बंधी दोनों भैंसों को चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारा भैंसों को काफी तलाश किया गया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस भैंस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment