सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में बीती रात तार लगाने के दौरान एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से महिला झुलस कर घायल हो गई । जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल ले गए । जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जाता है कि मोहल्ला नौखेल निवासी 22 हासमीन मंगलवार की देर रात्रि को अपने घर पर बिजली का तार लगा रही थी। तभी अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से महिला झुलस कर घायल हो गई और अचेत होकर जमीन पर गिर गई। जिससे परिजनों में खलबली मच गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए । जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। अभी महिला का उपचार चल रहा है।












