सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित खांडा मार्केट में सड़क पर पानी फैलाने को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने – सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि रविवार को खांडा मार्केट में सड़क पर पानी फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में पहले जमकर मुँहबाद हुआ और दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । मारपीट के दौरान लोग इधर उधर दौड़ने लगे। देखते ही देखते दुकानों के शटर भी गिरने लगे। घटना में दो युवक भी घायल हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।











