गढ़िया इकबालपुर में घर में घुसकर एक युवक को मारी गोली ,दूसरे के सिर पर किया धारदार हथियार से प्रहार

15 अगस्त को भी हुआ था विवाद विवाद ने रविवार को लिया खूनी संघर्ष का रूप

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर में नामजदों ने शनिवार को घर पर बैठे दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार को विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपी पक्ष के लोगों ने रविवार को घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी तथा दूसरे युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया । जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से दोनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
गांव गढ़िया इकबालपुर निवासी रामजीलाल पुत्र श्याम बाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 15 अगस्त की सुबह 8 बजे करीब उनका भतीजा आकाश पुत्र रामजीत घर से निकलकर बाहर जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े सुनील पुत्र राधेश्याम, राधेश्याम पुत्र सोनीराम, अंशुल पुत्र रामदयाल, कमलेश देवी पत्नी रामदयाल, संगीता पत्नी राधेश्याम ने उसे रोक लिया और बेबजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आकाश को पिटता देख उसका बड़ा भाई चरण सिंह मौके पर पहुंच गया और आकाश को बचाने लगा। आरोपियों ने दोनों भाइयों को लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया और पथराव भी किया। आरोपियों ने घर में घुसकर घरेलू सामान को भी तोड़फोड़ दिया। घायल के चरण सिंह का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
रामजीलाल के अनुसार मारपीट की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार हरकेश, अल्केश और उनके मामा प्रमोद पुत्र भजन लाल निवासी नदरई जिला कासगंज घर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर रविवार को प्रमोद के गोली मार दी और हरकेश के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और मामले में चंद्रावती तथा कमलेश देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।रामजीलाल का आरोप है कि यदि पुलिस ने 15 अगस्त को दर्ज कराए कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होती तो शायद अगले दिन उनके परिवार के पुनः हमला नहीं होता। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। शांति व्यवस्था कायम रखने को फिलहाल गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment