अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक हुआ गंभीर घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर मार्ग पर बम्बे की पटरी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।


बताया जाता है कि नीरज पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव भटीकरा थाना सिकंदराराऊ रविवार की सुबह 8 बजे करीब बाइक पर सवार होकर अमांपुर कासगंज जा रहा था। जैसे ही वह गांव बाजिदपुर बम्बे की पटरी पर पहुंचा । तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment