घर में घुसकर परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में एक नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 28 जुलाई की शाम 5 बजे करीब गांव रति का नगला के पास रास्ते खड़ी थी । तभी रास्ते मे मनोज विमल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव सूआ मोहनपुर थाना हसायन आया और उसके साथ उसके साथ छेड़खानी करने लगा । जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी । मारपीट से उसके चहरे पर चोट आई है । 2 अगस्त को आरोपी मनोज विमल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पहुंचा । जहां आरोपियों ने उसकी मां ,बहन एवं भाई को गाली गलौज कर मारपीट की । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment