गौ सेवकों को थाने में बिठाकर रखने के मामले में की पुलिस कप्तान से शिकायत

हाथरस।गौ सम्मान आवाहन अभियान में लगे गौ सेवकों को बिना कारण थाने में बिठा के रखे जाने के मामले में गौ सेवकों द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।
पुलिस कप्तान से मिलकर गौ सेवक राहुल उपाध्याय, गौ सेवक जीतू राणा, गौ सेवक जतिन सारस्वत ने कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत की है।

गौ सम्मान आवाहन अभियान में लगे गौ सेवक राहुल उपाध्याय द्वारा कहा गया है कि गौ सम्मान आवाहन अभियान साधु संतों द्वारा चलाया जा रहा है। गत 27 जुलाई को ज्ञापन दिया जायेगा,इसकी सूचना एसडीएम सदर, डीएम , अपर पुलिस अधीक्षक को दे चुके थे। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में से मात्र हाथरस ही ऐसा जनपद रहा जिसमें गौ सेवकों को थाने में बिठाया गया, बाकी किसी भी जनपद में ऐसा कार्य नहीं हुआ है। राहुल उपाध्याय का आरोप है कि मुझे 26 जुलाई रात 9:30 बजे हेमा नगला से उठाया गया और 27 जुलाई दोपहर 11:30 बजे तक बिठाकर रखा गया।हाथरस गेट पुलिस द्वारा जीतू राणा को घर से उठाया गया। उनका आरोप है कि सदर कोतवाली पुलिस द्वारा क्यों उठाया गया, क्या हम अपराधी थे,क्या गौ सेवा करना अपराध है, क्या गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना अपराध है।
शिकायत में कहा गया है कि हमारे मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए गए जिससे हम अपने परिजनों को भी सूचित ना कर सके, जिस कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। गौ सेवकों ने पुलिस कप्तान से उक्त मामले में कार्यवाही की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment