हाथरस।वाष्र्णेय पैंशनर्स समिति का अर्द्धवार्षिक सम्मेलन डिब्बा गली स्थित आँधीवाल पैलेस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के संरक्षक पूर्व प्राचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, अध्यक्ष रमेश मधुर, उपाध्यक्ष श्रीमती वीना गुप्ता एडवोकेट एवं निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता द्वारा कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ।
सरस्वती वन्दना के बाद गत बैठक की कार्यवाही समिति के मंत्री अशोक कुमार गुप्त ने पढ़कर सुनायी, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। तत्पश्चात् समिति के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया तथा लेखा-जोखा की सभी सदस्यों को फोटोस्टेट कॉपी वितरित की गयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर एवं संचालन महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री विनोदचन्द्र गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, जगदीश चन्द्र गुप्ता, स्वतंत्र कुमार गुप्त, मदनलाल वार्ष्णेय, श्रीमती वीना गुप्ता एड., श्रीमती सुनीता वाष्र्णेय, श्रीमती कुसुमलता वाष्र्णेय, विष्णु कुमार गुप्ता, हजारीलाल वाष्र्णेय, राधेश्याम हिमान्शु, अनिल कुमार गुप्ता, सतीश चन्द्र वाष्र्णेय, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्त, भगवान स्वरूप गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष रमेश मधुर ने सम्मेलन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।









