गुरु पूर्णिमा पर विद्वान व्याकरणचार्य पं.ऋषि गोपाल दीक्षित व विद्वान आचार्य सनत गोपाल दीक्षित का शिष्यों ने किया गुरु पूजन

हाथरस। गुरु शिष्य परंपरा के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के धर्माचार्य व विद्वानों के आवासों पर गुरु पूजन के लिए उनके शिष्यों की जहां भारी भीड़ लगी रही। वहीं गुरु पूर्णिमा के पर्व पर शहर में ब्रज मंडल के प्रमुख विद्वान पंडित व्याकरणचार्य श्री ऋषि गोपाल दीक्षित गुरुदेव भगवान और उनके सुपुत्र एवं युवा विद्वान पंडित आचार्य श्री सनत गोपाल दीक्षित भागवताचार्य का उनके शिष्यों द्वारा गुरु पूजन कर जीवन में सद्मार्ग पर चलने व शुभाशीष का आशीर्वाद लिया गया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के प्रमुख कपड़ा व्यवसाय सतीशचंद्र सारस्वत व दीपक सारस्वत उनके परिवार द्वारा गुरुदेव का गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में गुरु पूजन किया गया। साथ ही उनके छोटे सुपुत्र एंव शहर के प्रमुख युवा समाजसेवी, ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष पं. विशाल सारस्वत द्वारा भी अपने गुरुदेव भगवान का पूजन किया गया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन के दौरान हरीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, राजू चाणक्य पाण्ड्य,डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. आर. पी. गुप्ता, संचित गर्ग, मुकेश गर्ग, विनोद अग्रवाल, राम अग्रवाल, कौशल कुमार एडवोकेट, ओझा ज़ी, सतीश भाटिया,पवन शर्मा, कमल प्रकाश शर्मा,नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, सुनील कुमार बल्टे एडवोकेट आदि तमाम शिष्य मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment