गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष, मुरसान ब्लाक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि ने किया गुरुओं का सम्मान

हाथरस। गुरु शिष्य परंपरा के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया आदि द्वारा धर्माचार्यों का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया।

इसी क्रम में मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा आगरा रोड स्थित संस्कृत विद्यालय में पं. रजोमूर्ति शर्मा, चामण गेट नई धर्मशाला में आचार्य पार्वती बल्लभ जी महाराज, नयागंज सब्जी मंडी माहेश्वरी धर्मशाला में पं सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, कोटा भूतपुरा लाल पगड़ी वाले रविदास जी महाराज, मुरसान के गांव पटा में श्री रामानंद महाराज आदि का गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी गुरुओ का माला पटका पहनाकर व राधा कृष्ण की प्रतिमा भेट कर आशीर्वाद लिया।और कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन परंपरा में यह दिन गुरु शिष्य परंपरा का उत्सव मनाने और महर्षि वेद व्यास जी की जयंती के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास ने वेदों का विभाजन और अनेक पुराणों की रचना कर ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी कारण उन्हें आदिगुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।इस दिन शिष्य अपने गुरु की विधि विधान से पूजा करते हैं और अपनी सामर्थ्य अनुसार उन्हें दक्षिणा, वस्त्र, पुष्प आदि अर्पित करते हैं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री एडवोकेट आदि द्वारा नवग्रह मंदिर के मुख्य महंत आचार्य पं. दिनेश शर्मा का सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment