कांवड़ियों की सेवा को लगाए शिविरों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

हाथरस। भगवान भोलेनाथ के पवित्र श्रावण मास में आयोजित कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जिले के सभी रोडो पर कांवड़ियों की सहायता को जहां शिविर लगवाए गए हैं।

वहीं कांवड़ियों की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए गए हैं और कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं का आज सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश द्वारा आज कांवड़ कैंप बस स्टैंड हाथरस, विनोबा नगर, गोविन्दपुर, कुरसंडा मोड़, गीगला, बिसाना, पंचम ढाबा चंदपा, बढ़ार चौराहा, इमरजेंसी सर्विसेज सीएचसी सादाबाद का विजिट किया गया। सभी कैंप में स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित मिले। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कांवड़ियों की सेवा में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment