सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव गुलाबपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुलाबपुर निवासी जयप्रकाश सिंह पुत्र बाबू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 जुलाई की शाम 4.18 बजे करीब उनका पुत्र प्रशान्त अपने खेतो पर जा रहा था। जैसे ही वह शिव मन्दिर के पास पहुंचा । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे चालक ने तेजी व लापवाही से ट्रैक्टर को चलते हुए युवक में टक्कर मार दी । जिससे वहां गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए एटा ले गए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।









