2 लाख की मांग करते हुए पति ने पत्नी को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रतिभानपुर में दो लाख रुपए की मांग करते हुए पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने आरोपी पति के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रतिभानपुर निवासी प्रीति पुत्री विक्रम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 5 जुलाई की दोपहर 2 बजे करीब वह अपने घर पर थी । तभी उसका पति कर्णप्रताप उर्फ विक्रम सिंह आया और वीडियो बनाने लगा और उसे गाली गलौज कर मारापीटा । आरोपी पति उससे 2 लाख रूपय की माँग करने लगा । जो कोर्ट ने 125 में रिकबर कराए थे । जब उसने रुपए देने से मना कर दिया और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment