
पैसो के लेन देन के विवाद को लेकर सास – बहू को पीटा
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में नामजदों ने पैसो के लेन देन के विवाद को लेकर सास – बहू को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता पुत्रवधू ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी अफरोज पत्नी हनीफ अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है 8 जुलाई की शाम 6 बजे करीब आरोपी छोटे ख़ाँ, नफीस , शरीफ पुत्रगण छोटे खाँ, सोनू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ जनपद अलीगढ़ ने पैसो के लेन देन के विवाद को लेकर गाली गलौज कर उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी सास हमीदा बेगम को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








