हसायन। थाना पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का आज खुलासा करते हुए चोरी गैंग के 3 सदस्यों (2 पुरूष व 1 महिला) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से थैले में चांदी के एक जोडी पाजेब ,चार जोडी पायल ,दो बच्चा कन्दुनी ,सोने की तीन अगूँठी तथा 33300/- रुपये बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक महावीर सिंह पुत्र घासीराम निवासी छीतीपुर द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि गत 7 मई को उसके घर से ज्वैलरी व रूपये अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिये गये है ।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया तथा एंटी थेफ्ट टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए ग्राम नगला रति के पास से 3 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम दिन/रात में विभिन्न मौहल्लो/गांवो में जाकर सुनसान घरो की रेैकी करते है । घर मे कोई है या नही फिर पता करते मौका पाकर घरों से चोरी करके अपना जीवन यापन करते है । गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को अपने नाम राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी जहांगीरपुर कोडरा सिकन्द्राराऊ, योगेश पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी छीतीपुर तथा एक महिला शामिल है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा मय टीम शामिल थे ।









