
हाथरस- 17 जनवरी। शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास मार्ग स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर का वार्षिकोत्सव इस बार जनवरी की बजाय फरवरी में आयोजित होगा। क्योंकि मंदिर पर पुनरोद्धार का कार्य चल रहा है ।। उक्त जानकारी देते हुए श्री बाँके बिहारी मंदिर
लहरा के प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भट्टा वालों द्वारा बताया गया है श्री बाँकेबिहारी जी महाराज एवं श्री राधारानी सरकार की एकादश जन्मोत्सव की सभी शुभकामनाएं हैं और सभी भक्तों से अनुरोध है कि ठाकुर श्री बाँकेबिहारी जी मंदिर का हर वर्ष की तरह वार्षिक महोत्सव जो कि 16 जनवरी होना सुनिश्चित था। लेकिन मंदिर के पुनरोद्धार के कारण आगामी माह 16 फ़रवरी में वार्षिक उत्सव सुनिश्चित किया गया है। जिसकी जानकारी भक्तों को दे दी जाएगी।









