
सादाबाद-17 जनवरी। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मंडल परिचय बैठक एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ एवं मंडल की पूरी टीम द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का फूलमाला, पटका एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।वहीं चॉदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी बूथ अध्यक्षों का भी पटका पहनाकर सम्मान किया गया।।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम , प्रीति चौधरी , राजेश सिंह गुड्डू , प्रभात चौधरी , राधा रमण अग्रवाल , डब्बू पाराशर , रविकांत अग्रवाल , कमल उपाध्याय , ओमवीर चौधरी , राजकुमार प्रधान , राजेन्द्र चौधरी , राधेश्याम पागल , हर्षरूप वर्मा , पवन रावत , चरण सिंह , रंजीत चौधरी , महेंद्र सिंह आचार्य, लाल बहादुर कुशवाहा , कालीचरण शर्मा , महेंद्रपाल शर्मा , विजय बघेल , गिरीश शर्मा , हेमंत गौतम , राकेश वर्मा , तपन जोहर एवं बंटू वर्मा , सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल-शक्ति केंद्र के संयोजक उपस्थित थे।









