जेसीआई हाथरस ग्रेटर ने मकर संक्रांति पर बांटी प्रसादी

हाथरस-17 जनवरी। जेसीआई हाथरस ग्रेटर की टीम द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रामगोपाल दीपक बाबू सर्राफ लोहट बाज़ार में प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम में जेसीआई हाथरस ग्रेटर के अध्यक्ष जेसीआई दिनेश सिंघल,
सचिव जेसीआई सौरभ सर्राफ,
कोषाध्यक्ष जेसीआई अतुल गर्ग सर्राफ तथा राहुल जैन, मनीष गोयल, रुपेश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, प्रवीण , पीयूष , जितिन, कृष्णा, नितिन एवं ईशु सर्राफ सहित अन्य जेसीआई सदस्य भी उपस्थित थे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। जेसीआई पदाधिकारियों ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment