मकर संक्रांति पर बांटे कम्बल:खिचड़ी व प्रसादी वितरित

हाथरस-16 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्थानीय रमनपुर स्थित महादेव बगीची पर मीतई मंडल महामंत्री सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में कंबल वितरण, खिचड़ी वितरण व प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक ने किया।


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा का आयोजन मंडल द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी तथा आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीमा कुशवाहा मंडल महामंत्री मीतई मंडल, अध्यक्ष स्मृति पाठक, रजनेश कुशवाहा,सचेन्द्र कुशवाहा, डॉ. रामू कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा, मोहित चौधरी, टम्पा गुरु आदि उपस्थित थे।


कंबल लेने वालों की भी अपार भीड़ देखी गई देखी गई। जिसमें मीरा देवी, पूनम, राम श्री, प्रेमवती, पूनम, लक्ष्मी, अंजलि, मुनेश, रितु, कमलेश, रामबेटी, कस्तूरी, विमलेश, सीमा, रुक्मिणी देवी, मुन्नी देवी, राजेंद्र, नीलम शर्मा,बैकुंठ, प्रेमवती नीतू आदि उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment