कन्या गुरुकुल की पांच छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, पूर्व सीडीओ अवधेश कुमार का भी हुआ अभिनंदन

आगरा अलीगढ़ राजमार्ग गांव बरसै के निकट स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की पांच छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा और सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

मंगलवार को संस्था की ओर से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार का भी विशेष अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने उन्हें पगड़ी और पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने कन्या गुरुकुल के प्रबंधक डॉ. पवित्रा विद्यालंकार मुख्यधिष्ठात्री और प्राचार्या एवं समाजसेवी व संस्था के उत्तर मध्य रेलवे के परामर्श दात्री सदस्य रामगोपाल दीक्षित को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने गुरुकुल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना समाज के लिए सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी बेहद जरूरी है, जिससे वे भविष्य में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। समारोह में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था की ओर से कहा गया कि समाज में शिक्षा, सेवा और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर निर्भय गुप्ता, स्वेता, अमित सिंह, लक्ष्मण शर्मा, ज्ञानेश कुमार, संतोष तोमर, आयुषी यादव, प्राची, पीएन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment