रंजिश में बेवा महिला को पीटा


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में रंजिश के नामजदों ने एक बेवा को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व . किशनपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है

कि उसकी देवरानी पूजा देवी पत्नी वीरपाल,उसकी माता गुड़िया देवी पत्नी रेशमपाल,उसके पिता रेशमपाल पुत्र राम प्रसाद व चाचा संजय कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी गांव गिरधर थाना दादों जिला अलीगढ़ 10 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment