युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

⊃

युवती घर में रखे 1 लाख रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण ले गई

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती अपने साथ घर में रखी लाखों की नगदी एवं स्वर्ण आभूषण ले गई है। युवती के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 10 अक्टूबर की रात्रि को कुनाल पुत्र आरामी निवासी गांव टोली थाना सिकंदराराऊ घर से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गए है। युवती घर में रखे 1 लाख रुपए एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment