दुर्घटना ने ट्रैक्टर चालक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव कटाई के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार फरीदाबाद में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना हसायन क्षेत्र के गांव अंडोली निवासी सतेंद्र पुत्र लालाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 अक्टूबर की शाम 6 बजे करीब उसके बड़े भाई सत्यपाल सिकंदराराऊ से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव कटाई में स्थित नहर के पास पहुंचे । तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक सुदामा पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव बपंडई थाना हसायन ने ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार फरीदाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment