स्वापो ने 25 टीबी मरीजों को किया पोषण पोटली किट का वितरण

हाथरस। समाज कल्याण एवं शांति संगठन द्वारा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में 25 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को पोषण पोटली किट का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देना तथा उपचाराधीन मरीजों को आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना रहा।।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर उपस्थित थीं। उन्होंने संगठन की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए दवा के साथ-साथ सही पोषण अत्यंत आवश्यक है, और समाज के ऐसे प्रयास मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मील का पत्थर साबित होंगे।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा , मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) सहित डीपीसी, डीपीपीएमसी, एसडीपीटीसी, एसटीएस, डीईओ तथा नाको/एनएसीपी की पूरी टीम मौजूद थी। इसके साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि ने भी पहुंचकर आयोजन की सराहना की।
पोषण पोटली वितरण को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, नगर महामंत्री लव तायल, श्रीकृष्ण अरोड़ा, विजय कृष्ण गर्ग, राकेश बंसल, केशव लाल अरोड़ा, सौरभ वर्मा, मनीष गोयल ,रवि वार्ष्णेय ,मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जनपद को क्षय रोग से मुक्त कराने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे भी निरंतर ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment