ढाबे पर चार्जिग पर लगाया था मोबाइल पुलिस मोबाइल चोरों की तलाश में जुटी
सिकंदराराऊ । गंगाघाट कछला से गंगाजल लेकर आगरा जा रहे एक कांवड़िया का रविवार को कासगंज रोड स्थित राजस्थानी ढाबे से चार्जिंग के दौरान एक मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
बताया जाता है कि आगरा निवासी आयुष रविवार को अपने साथियों के साथ गंगाघाट कछला से कावड़ में गंगाजल लेकर आगरा जा रहा जा रहे था। रविवार की तड़के यात्रा के दौरान उन्होंने कासगंज रोड स्थित राजस्थानी ढाबे पर आराम करने के लिए रुकने का फैसला किया। थकान के कारण आयुष ने अपना सैमसंग A35 मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा दिया और अपने साथी के साथ आराम करने लगा। इस दौरान मौका पाकर चोरों ने उसका मोबाइल फोन को पार कर दिया। कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुली तो चार्जिंग पॉइंट पर मोबाइल नहीं था । मोबाइल गायब देखकर आयुष के पैरों तले जमीन खिसक गई ,उसने मोबाइल को इधर-उधर काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । पीड़ित अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई । शिकायत मिलने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है ।









