आजादी के महापर्व पर भारतीय स्टेट बैंक पर नहीं किया गया ध्वजारोहण सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने पर बैंक कर्मियों में मची खलबली शाम चार बजे एक कर्मचारी ने किया ध्वजारोहण पुरदिलनगर की शाखा का मामला

सिकंदराराऊ। 80 वें आजादी के महोत्सव की शनिवार को जगह -जगह धूम रही। आजादी के इस महापर्व पर सरकारी ,अर्ध सरकारी ,गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया । किंतु कस्बा पुरदिलनगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर सुबह ध्वजारोहण नहीं किया गया। बैंक का कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी भी नहीं पहुंचा। जिसका सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक का एक कर्मचारी शाम चार बजे करीब शाखा पर पहुंचा और ध्वजारोहण किया । वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चाओं का बाजार लोगो के बीच गर्म हो गया।
बताया जाता है कि शनिवार को पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। आजादी के महोत्सव पर जगह – जगह ध्वजारोहण किया । वहीं कस्बा पुरदिलनगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर सुबह से शाम तक ध्वजारोहण नहीं किया गया। जिसका स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। बैंक का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी शाखा पर नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। शाम चार बजे करीब एक कर्मचारी शाखा पर पहुंचा। जिसके द्वारा शाखा पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण न करने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment