
संस्कार भारती हाथरस ने किया कला गुरुओं का सम्मान
हाथरस। आगरा रोड स्थित किडसजी स्कूल में संस्कार भारती ने गुरु सम्मान कार्यक्रम में कला गुरुओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में हाथरस की धरती की विख्यात विभूति पंडित नथा राम गौड़ जी की परम्परा को संमृद्ध करने वाले, नेपाल, भूटान, श्रीलंका आदि देशों में धूम मचाने वाले तथा लोकविधा में कलाकारों के प्रशिक्षक जिनको सैकड़ों शिष्य लोककला का प्रर्दशन कर ब्रज भूमि का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं तथा पंडित नथाराम गौड लोक साहित्य शोध संस्थान के सचिव आचार्य डॉ. खेमचंद शास्त्री यदुवंशी और हाथरस के जाने पहचाने विद्यालय आरएच कोन्वेंट स्कूल के संस्थापक/डायरेक्टर अजय गौड़ को समाज/शिक्षा तथा लोक कला कार्यक्रम के संयोजन में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्षता कर रहे हेमेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम के संयोजक जीवनलाल शर्मा के अप्रतिम संयोजन में मातृ शक्ति के रूप में डॉ सुनीता उपाध्याय, श्रीमती सोनाली बाष्र्णेय ने की।
मुख्य अतिथि के आसन से प्रांतीय प्रतिनिधि, सुकवि, लोक कला प्रान्तीय संयोजक कुंवर पाल भंवर अलीगढ ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। संस्कार भारती गुरु पूर्णिमा की बेला में पूरे देश विदेश में गुरूओं का सम्मान करती है। आज हाथरस में उसी कड़ी में सम्मान कर रही है। जहां यदुवंशी दुनिया में स्वांग की हाथरसी शैली का प्रभाव डाल रहे हैं वहीं की अजय गौड संस्कार भारती के माध्यम से लुप्त होते विवाह गीतों के मंचन, प्रशिक्षण के यदुवंशी के कार्यक्रम का निरन्तर संयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, पूरन सागर, जयवीर सिंह चैधरी, आदित्य आदि का भरपूर सहयोग रहा।








