हाथरस। प्रेम रघु ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में नशा मुक्त अभियान के तहत के विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारी बीके शान्ता बहन व संस्था के चैयरमेन डा. पीपी सिंह, डिप्टी डारेक्टर डा. भरत शर्मा व प्राचार्या डा. सरोज गौतम ने सामूहिक रूप से माॅ सरस्वती के समीप दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। बीके शान्ता बहन ने छात्र/छात्राओं को अपने वक्तब्य में बताया कि नशा की आदत जो अपने परिवार, समाज व देश को गर्त में ढकेल रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयास की प्रशंसा करते हुये कहा कि हम सभी को मिलकर नशा मुक्ति अभियान में सहयोग कर देश को नशा मुक्त, सुदृढ़ व समृद्धशाली बनाना है।
उन्होंने गीत के माध्यम से प्रेरणा दी कि नशे की आदत एक दिन जरूर छूटेगी। उन्हांेने संस्था के सभी अध्यापकगण व समस्त छात्र/छात्राओं से संकल्प करवाया कि हम स्वयं अपने परिवार व समाज को नशा मुक्त करने का प्रयास करेंगे तथा उन्होंने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था के चैयरमेन डा. पीपी सिंह ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारी सभी बहन व भाईयों का आभार व्यक्त किया।









