
सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कालेज का 77वां स्थापना दिवस मनाया
हाथरस। शहर के पंजाबी मार्केट स्थित सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कालेज का 77 वां स्थापना दिवस समारोह भारी धूमधाम से मनाया गया।
शहर के प्रमुख कन्या विद्यालय सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कालेज का आज 77 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाते हुए विद्यालय परिसर में सुबह हवन आयोजित किया गया तथा पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री राजबाबू कालरा तथा सेठ हरचरणदास बर्मन के छविचित्रों पर माल्र्यापण किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा एड., पूर्व प्रबन्धक तजवंत कालरा, प्रबन्धक कमलेश खुराना, सहायक प्रबन्धक कैलाश चन्द्र जैन, प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता देवी, विनोद माहेश्वरी, महेशचन्द्र माहेश्वरी, उमाशंकर जैन, अरविन्द बंसल, योगेन्द्र मोहता, सुरेशचन्द, श्यामसुन्दर शर्मा बंटी भैया व गौरव शास्त्री आदि ने भाग लिया और हवन में आहूतियां दीं। कालेज के स्थापना दिवस पर प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता देवी ने सभी आगन्तुकों का सम्मान किया गया।








