हाथरस। पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार के आवाहन पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत बरसात के इस मौसम में क्रांतिकारी नेता सुनीता सिंह एवं चौधरी विजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन एंव सदस्य एससीएसटी (अत्याचार निवारण) डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण किया गया और उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस मानसून में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और धरती माँ को हरा-भरा बनाएं।









