हाथरस। प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत द्वारा नि:स्वार्थ सेवाभाव से पीड़ित और असहाय लोगों की मदद करते हुए 3 वर्ष पूर्ण कर लेने की खुशी मे संगठन का भव्य तृतीय स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्याम नगर जलेसर रोड पर मनाया गया।स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आचार्य तिलक सिंह आर्य द्वारा सनातन धर्म पद्वति से हवन-पूजन,चना हलुआ प्रसादी वितरण कर किया गया।
तदोपरांत अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।तमाम वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और असहाय एवं पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया।गोष्ठी की अध्यक्षता बीरी सिंह ने की।अन्य अतिथियों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राना,प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा,जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डाॅ. अवनीश झा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मन्जू शर्मा,तहसील अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ ठा.बृजेश गौड़ ,कवि उपेंद्र झा मंचासीन थे।। इस अवसर पर श्याम नगर जलेसर रोड पर आमजन के लिए मीठे जल का शर्बत वितरण भी किया गया। जिसकी व्यवस्था में सौरभ राठौर, कुलदीप झा,राजेंद्र सिंह बाल्यान ,बंटी राठौर की अहम भूमिका रही।इस कार्यक्रम के साथ- साथ प्रकृति संरक्षण के लिए प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के पदाधिकारियों ने लाड़पुर जलेसर रोड स्थित नहर पर अर्जुन, शीशम,पीपल, नींबू ,अशोक आदि के सैकड़ो उपयोगी पौधों के साथ वृक्षारोपण किया गया।।
तृतीय भव्य स्थापना दिवस समारोह का सफल संचालन व व्यवस्था बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष ठा.सूरजपाल राघव का अहम योगदान रहा।इस अवसर पर डाॅ.यादव सिंह, नरेंद्र सिंह चौधरी, बिजेंद्र सिंह एडवोकेट, गौतम सिंह,देवेन्द्र कुमार शर्मा, डाॅ.राहुल कुमार, बाॅबी कुमार, बंटी राठौर, डाॅ.मनोज प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, तेजवीर सिंह राना,श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी,श्रीमती विमलाआर्य, डाॅ.परमहंस आर्य, श्रीमती अनीता देवी,गोपाल कौशिक, योगेश, प्रिंस कुशवाहा,नौबत सिंह, सचिन बघेल, राजवीर सिंह धनगर,देवेन्द्र कुमार गोला,ओमपाल सिंह, भीकम्बर सिंह, विनोद कुमार दिवाकर आदि उपस्थित थे।









