हाथरस। जिला मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जनपद के स्काउटर एवं गाइडर की जनपदीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उप प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलीगढ़ श्रीमती नेहा कटिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।संगोष्ठी में सभी यूनिट की वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की गई। तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार के लिए प्रतिभाग करने वाले स्काउट और गाइड का सूचीकरण करने के साथ-साथ बेसिक,एडवांस और एचडबलूबी कोर्स करने के लिए स्काउटर और गाइडर को पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया। रक्तदाता डायरेक्टरी के लिए सभी का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। बीएसजी छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिक से अधिक स्काउट एवं गाइड को प्रतिभाग कराने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से स्काउट और गाइड के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा वीडियो ग्राफी,शॉर्ट फिल्म, स्लोगन लेखन, थीम सोंग,गीत,कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, स्किट आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।। इन प्रतियोगिताओं में भी अधिक से अधिक स्काउट और गाइड प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए स्काउटर और गाइडर को निर्देश प्रदान किए गए। संगोष्ठी में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती सोनाली वार्ष्णेय, जिला समन्वयक/स्थानीय इकाई सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय, आईटी कोऑर्डिनेटर रूपेश गौतम, वरिष्ठ स्काउटर एवं गाइडर रमेशचंद्र गौतम, सत्यपाल सिंह, कुमुद शर्मा,कंचन रानी, रूपम कुशवाहा,जसराम, विमल कुमार , योगेंद्र कुमार वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे








