एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्चित सिंह का आईआईटी गुवाहाटी में केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) में चयन : हर्ष

हाथरस। शहर के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरबी पब्लिक स्कूल आगरा रोड के छात्र अर्चित सिंह ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित आईआईटी गुवाहाटी में बी.टेक. (केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।
छात्र अर्चित सिंह की उपलब्धि पर एसआरबी पब्लिक स्कूल विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व है कि जेईई मन्स एवं जेईई एडवांस्ड 2026 में एसआरबी पब्लिक स्कूल के कुल छह विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं एनआईटी संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सतत परिश्रम तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है।।
उल्लेखनीय है कि छात्र अर्चित सिंह के पिता डॉ. आर. एन. सिंह शहर के एक इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं। अर्चित सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों एवं अभिभावकों में भारी हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति ने अर्चित सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि हमारे विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अर्चित सिंह ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अर्चित सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर सफलता के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment