सिकंदराराऊ। एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट 18 जून को एक तेज रफ्तार कार ने टैम्पू में टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पू चालक समेत अन्य सवारियां घायल हो गई । गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक की उपचार के दौरान ग्रेडर नोएडा में मौत हो गई । मृतक चालक के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चोखेलाल पुत्र पंछी निवासी गांव नदरई जनपद कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 जून की सुबह 10.30 बजे करीब उनका पुत्र रजनीश कुमार उम्र 29 वर्ष अपना टैम्पू चलाकर सिकंदराराऊ से एटा जा रहा था। जैसे वह गांव रतिभानपुर के पास पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रही कार ने टैम्पू में टक्कर मार दी । हादसे में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया तथा टैम्पू में बैठी सवारियां घायल हो गई । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से रजनीश को अलीगढ़ रेफर दिया गया । हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से नोएडा शरदा हॉस्पीटल में रेफर कर दिया । शारदा हॉस्पीटल मे उपचार के दौरान रजनीश ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है ।









