एसआरबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के नीट व जेईई मेन्स /एडवांस्ड 2026 में चयनित हाेने पर
हाथरस। एसआरबी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को नीट एवं जेईई मेन्स / एडवांस्ड 2026 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

विद्यार्थी उत्कृष्ट पेशेवर बनने के साथ-साथ जिम्मेदार, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिक बनें- एएसपी रामानंद कुशवाहा एसआरबी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को नीट एवं जेईई मेन्स / एडवांस्ड 2026 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलन विद्यालय के संस्थापक नन्नूमल गुप्ता, चेयरमैन ए.पी. सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रबंधक पुनीत सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.पी. सिंह, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ,लक्ष्मण सिंह सेंगर, विनोद ठाकुर, योगीश राजपूत, गगन सेंगर, विवेक गर्ग, मनोज सेंगर एवं जी.पी. सिंह, केपी सिंह सहित अनेक अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को पटका पहनाकर, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

सम्मान समारोह में एसआरबी पब्लिक स्कूल के नीट 2026 में चयनित विद्यार्थियों में अतुल धनराज सामान्य रैंक 2477 ,अवनी सिंह सामान्य रैंक 7550, सुहानी बंसल सामान्य रैंक 8848, कात्यायनी उपाध्याय सामान्य रैंक 23982,शौर्य पाठक, अखिल भारतीय रैंक 2925 तथा जेईई एडवांस्ड 2026 में चयनित विद्यार्थी अरिंजय गर्ग अखिल भारतीय रैंक 4110,अर्चित सिंह अखिल भारतीय रैंक 10830, जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
यश अग्रवाल 97.80 प्रतिशत, माधव अग्रवाल 97.60 प्रतिशत, दीपांशु सिंह 97.36 प्रतिशत, मयंक अग्रवाल 96.80 प्रतिशत रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों के आयोजित एसआरबी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नीट एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट पेशेवर बनने के साथ-साथ जिम्मेदार, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिक बनने का भी आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.पी. सिंह आगरा ने कहा कि केवल नीट में चयनित होना ही एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनने की गारंटी नहीं है। एक सफल चिकित्सक बनने के लिए निरंतर अध्ययन, अनुसंधान तथा बदलती चिकित्सा तकनीकों के अनुरूप स्वयं को लगातार अद्यतन रखना आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय की निरंतर बढ़ती उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में विद्यालय से पहली बार एक विद्यार्थी का चयन हुआ था। वर्ष 2025 में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने नीट एवं जेईई एडवांस्ड जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की, जबकि वर्ष 2026 में विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का नीट तथा 6 विद्यार्थियों का आईआईटी /जेईई एडवांस्ड में चयन होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे, जिनमें निमिषा शर्मा, दीपक वाष्णेय, यतीश पचौरी, रजनीश सेंगर, नीतू सेंगर, हिमानी चौधरी, दीक्षा वर्मा, पूजा कालरा, श्याम पचौरी, सचिन अग्निहोत्री सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।समारोह का प्रभावी एवं सफल मंच संचालन प्रियांशी सेंगर ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर देर तक गुंजायमान रहा।









