23 को विशाल आध्यात्मिक चेतना यात्रा: 24 को निशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर : 25 से 31 तक आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव
हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा पर मिशन की ओर से 25 जुलाई से 31 जुलाई गौशाला मार्ग पर स्थित कृपाल आश्रम मे 23 वाँ आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे काफी बड़ी संख्या में लोगो के भाग लेने की उम्मीद है। इस आध्यात्मिक सत्संग में उन्हें मानव जीवन के मुख्य उद्द्देश्य, ध्यान-अभ्यास व सदाचारी जीवन में तथा उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। जिससे कि वे अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर स्वर्णिम मानव जीवन के अवसर का लाभ उठा सकें।
उक्त विशाल व भव्य आयोजन को लेकर आज गौशाला रोड स्थित आश्रम पर आयोजित प्रेस वार्ता में आश्रम के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस अवसर पर 23 जुलाई को साय: 4 बजे से मिशन की हाथरस शाखा द्धारा ही सातवीं विशाल आध्यात्मिक चेतना यात्रा निकाली जायेगी। जिसका उद्ददेश्य लोगो को आध्यात्म की प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर सामाजिक हित के लिए 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे ह्रदय से संबन्धित समस्या, हड्डी रोग से संबन्धित एवं ईसीजी , ब्लड प्रेशर , डायविटिज व हड्डी के विटामिन की जांच भी बिलकुल फ्री की जाएगी। इन रोगों से संबन्धित लोगों से अनुरोध है कि 24 जुलाई को कैंप में शामिल होकर उसका लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया है कि हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज पिछली शताब्दी में आध्यात्मिकता के मूल श्रोत थे। उन्होंने “ सुरत –शब्द –योग ” जो कि उससे पहले कम व्यक्तियों को ही उपलब्ध था, सम्पूर्ण मानवता को उपलब्ध कराया। संत प्रभु का साकार रूप होते है, पूर्ण संतों का शरीर प्रभु का निवास स्थान होता है, वे मानवता की दुर्लभ कृति होते है, जिनसे प्रेम, दया और करुणा का संचार होता है। हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज का मानवता के प्रति प्रेम अथाह था और वे पीड़ित मानवता के आध्यात्मिक कल्याण और पुनः निर्माण के लिए वे सतत प्रयत्नशील रहे।उन्होंने मानवता के परस्पर भाईचारे और परम् पिता की संतान “ एक पिता एकस के हम बारिक ” का व्यवहार और प्रचार किया संतों के सानिध्य मेँ आकर हम आध्यात्मिक रूप से जाग्रत होते है, तब हमें अपना असली लक्ष्य पता चलता है। यानि “ आत्मा का परमात्मा से मिलन, वो भी इसी जीवन मेँ ” आगे चलकर परम् संत कृपाल सिंह जी महाराज, दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज एवं वर्तमान सत्गुरु संत राजिन्दर सिंह जी महाराज उनका संदेश सारे संसार मेँ फैला रहे है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज सम्पूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्धारा प्रेम, एकता व शांति संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्धारा अनेक शांति पुरुस्कारों व सम्मानों के साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।सावन कृपाल रूहानी मिशन के आज सम्पूर्ण विश्व में 2648 से अधिक केन्द्र स्थापित है तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर दिल्ली में है तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले अमेरिका में स्थित है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन की हाथरस शाखा उपरोक्त आध्यात्मिक समारोह में आप सभी को अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों, बन्धुओं सहित सादर आमंत्रित करती है। आईये अपने जीवन के इस असली कार्य के लिए समय निकाले और जीवन के परम् लक्ष्य को जानने और समझने का प्रयास करें। हाँ, यह आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क है।
असम के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 23 जुलाई को विशाल शोभायात्रा का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर द्धारा दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया जायेगा ।24 जुलाई को हैल्थ कैंप का उद्घाटन एसपी चिरंजीव सिन्हा द्वारा किया जाएगा |सत्संग महोत्सव में देश व प्रदेश भर से रूहानी विद्धान भाग लेंगें और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करेंगें।। प्रेस वार्ता के दौरान सावन कृपाल रूहानी मिशन आश्रम के मुख्य प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी निरंजन लाल अग्रवाल डब्बू भाई, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एवं जॉन कोऑर्डिनेटर जितेंद्र यादव, गिरिराज किशोर आजाद ,श्रीमती नीलू अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल मुन्ना, वालंटियर अर्जुन गुप्ता आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।









