रंजिश में युवक को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी में नामजदों ने एक युवक को रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव माधुरी निवासी तेजपाल पुत्र सुखराम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 जुलाई शाम 7:30 बजे करीब अपने घर जा रहा था । इस दौरान रास्ते में गाँव के ही प्रेमपाल पुत्र भगवान सिंह , लेखराज पुत्र प्रेमपाल सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment