बाइक में हवा डलवाने गए युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । थाना हसायन क्षेत्र के गांव नवाबपुर में बाइक में हवा डलवाने गए युवक को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नवाबपुर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र बनवारीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 17 जुलाई की शाम 7.30 बजे करीब अपने घर से अपनी बाइक में हवा डलवाने गांव में ही गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के ही कुलदीप,टिंकू पुत्रगण हरी प्रकाश ,सतेन्द्र व लेखपाल पुत्र बाबूलाल गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं लोहे के पाइप से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment