अवैध देशी शराब समेत युवक दबोचा

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हसायन मार्ग से एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीचंद्र सिंह सोम अपने हमराहो के साथ कस्बा में वाहन चेकिंग कर रहे थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर हसायन मार्ग से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अतेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव गोपालपुर थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment