सिकंदराराऊ में कल धूमधाम के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा


सिकंदराराऊ । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में कल रविवार की प्रातः भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। मनोहारी पुष्पों से सुज्जित रथ पर भगवान अपने भाई एवं बहन के साथ भक्तों को दर्शन देंगे। यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन श्री बांके बिहारी मंदिर पर पहुंचकर होगा। आयोजको ने यात्रा की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप प्रदान किया । आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता करने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment