चंदपा पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाशः4दबोचेः5 बाइक बरामद

 

हाथरस थाना चंदपा पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे वाहन चोरी की घटनाओं को करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये गैंग के 4 वाहन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे व निशादेही से चोरी की 5 मोटर साइकिल, 1 तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण मे थाना चंदपा पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आगरा अलीगढ हाईवे से नीचे मीतई गाँव की पुलिया से 4 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वाहन चोरों द्वारा पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम लोगो के घर वाले खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं, इसलिए हम लोगो ने मिलकर उक्त दो पहिया वाहनो को चोरी करके यहां आकर राह चलते अनजान लोगो को बेच देते है। मोटरसाइकिल बेचने से जो रुपये प्राप्त होते है उन्हे आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते है और अपने शौक मौज में खर्च करते है। हम लोग इन मोटर साइकिलो को बेचने के लिये एक जगह इक्कठा कर रहे थे। आज हम इन चुराई हुई मोटरसाईकिल को बेचने के लिए निकले थे। बरामद बुलेट मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे बताया कि उनके द्वारा थाना चंदपा स्थित श्री भगवान धर्मकांटा से चोरी की थी।
सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल के बारे में बताया कि यह मोटर साईकिल हम चारो ने हाथरस गेट क्षेत्र से चोरी की है। बरामद अपाचे मोटरसाइकिल 160 सीसी के बारे मे बताया कि यह मोटर साईकिल हम चारो ने दिल्ली कृष्णानगर से चोरी की है। मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस के बारे में पूछताछ की तो बताया कि यह मोटर साईकिल हम चारो ने हाथरस शहर से चोरी की है। गिरफ्तार पंकज पुत्र स्व. मुखिया एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरुद्ध हाथरस, अलीगढ व गौतम बुद्धनगर आदि जनपदो मे चोरी, आम्र्स एक्ट, धोखाधडी जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम राज उर्फ राजा पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना गोण्डा जिला अलीगढ, पंकज पुत्र स्व. मुखिया निवासी लालगढी थाना सासनी, कालू उर्फ किशनपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी नगला संती थाना इगलास अलीगढ व अंकित उर्फ तरुन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी अजरोही थाना सासनी बताए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी योगेश सिंह मय टीम थाना चंदपा व एंटी थेफ्ट टीम शामिल थी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment