एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में मेधावी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह कल

 

हाथरस शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित गुणात्मक शिक्षा एवं हर वर्ष देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की आयोजित होने वाली परीक्षाओं में एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा परचम फहराये जाने पर कल विद्यालय परिसर में मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के चेयरमैन ए.पी. सिंह, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर व मैनेजर पुनीत कुमार ने कहा है कि एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल द्वारा कल 19 जुलाई (रविवार) को विद्यालय परिसर में ‘फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में नीट-2026 तथा जेईई (मेन्स एवं एड़वांस्ड)-2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की जाएगी तथा उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किए जाएंगे, जिससे उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment