हाईटेंशन के करंट से मजदूर झुलसाःभर्ती

हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा मजदूर आज हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जाता है शहर के अलीगढ़ रोड पर थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू पुत्र चंद्रपाल साकेत कॉलोनी में एक मकान पर मजदूरी कर रहा है। काम के दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से वह संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। उसके साथी मजदूर उसे बाइक से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया और उसका उपचार जारी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment