पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी
सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव बरामई के निकट बंबे में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पानी उतरा मिला । शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मची गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और शव की लोगों से शिनाख्त कराई। किंतु उसकी मौके पर कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर को ग्रामीणों ने हाथरस रोड स्थित गांव बरामई के समीप बंबे में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत पानी में उतरा हुआ देखा । जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और मौके पर मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। किंतु उसकी मौके पर कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मृतक के शव की पहचान कराने में जुट गई है।









