हाथरस। जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरके सिंह का जॉइंट कमिश्नर एवं सचल दल प्रभारी समीर श्रीवास्तव का डिप्टी कमिश्नर के पद पर प्रमोशन होने पर शहर के चावड़ गेट स्थित टालीवाल धर्मशाला पर फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा जीएसटी विभाग के अधिकारियों का भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन फैम के संरक्षक बौहरे रमनमूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका सुचारू रूप से संचालन फैम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा किया गया।

फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के संयोजन में जीएसटी विभाग के अधिकारियों के भव्य स्वागत सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथियों में वरिष्ठ उद्योगपति समाजसेवी व्यापारी प्रतिनिधि नन्नूमल गुप्ता सुपाड़ी वाले, देवेन्द्र मोहता,प्रदीप गोयल, दीपक बूटिया एवं जॉइंट कमिश्नर आरके सिंह, डिप्टी कमिश्नर समीर श्रीवास्तव एवं मयंक जैन विराजमान थे। कार्यक्रम में कवि दीपक रफी द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कवि गाफिल स्वामी, आशु कवि बौ. अनिल शर्मा तंबाकू वालों द्वारा काव्य पाठ कर कार्यक्रम में श्रोताओ को हर्ष उल्लास से मंत्रमुग्ध कर दिया।कविगणों का आयोजको द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में देवेंद्र मोहता,प्रदीप गोयल, नन्नूमल गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा रंगीला गुरु, सुरेश अग्रवाल द्वारा आगंतुक व्यापारियों को संबोधित करते हुए जॉइंट कमिश्नर जीएसटी आरके सिंह एवं समीर श्रीवास्तव के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य पं. हरेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा रंगीला गुरु ,योगेश बंसल आढ़ती, युवा जिलाध्यक्ष फेम रजत अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अंकित टालीवाल , मनमोहन अग्रवाल, अनिल कूलवाल, पराग गर्ग, ऋषि कुमार वाष्णैय, सोनू शर्मा फोटो वाले, मनीष अग्रवाल पीपा सभासद, निष्कर्ष सिंघल, अंकुर अग्रवाल, नरेश वर्मा, शिवशंकर गुलाटी, मनोज अग्रवाल, मनोज शर्मा, कान्हा अग्रवाल, विजय गुप्ता महाजन, आकाश वर्मा, देवेंद्र गोयल, प्रवीण वाष्णैय, सुनीत आर्य, रॉबिन बागड़ी, सचिन वर्मा, पप्पू वर्मा, दिनेश माहेश्वरी, प्रशांत वर्मा, रन सिंह सिसोदिया, राजेश सिसोदिया, जितेंद्र कुशवाहा, देव कुशवाहा,श्रीमती दीप्ति वाष्णैय, नवीन गुप्ता एपेक्स, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, तरुण पंकज, रवि वाष्णैय, सुनील वर्मा, लोकेश अग्रवाल, योगेश वाष्णैय, वासुदेव वाष्णैय ,चंदन वाष्णैय, अनिल वाष्णैय, मोहित वाष्णैय, प्रदीप बंसल, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार कोठीवाल, ललतेश गुप्ता, अतुल आंधीवाल एडवोकेट आदि सभी व्यापारी प्रतिनिधियों ने आरके सिंह एवं समीर श्रीवास्तव को बुके भेंटकर, पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।। इस मौके पर कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरके सिंह एवं समीर श्रीवास्तव ने जनपद के उद्योगपति एवं व्यापारियों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यकाल में दिए गए सहयोग एव सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि आज जो सम्मान हमको मिला है, उसको आजीवन भूलेंगे नहीं। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए व्यापारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका प्यार हमेशा यादगार रहेगा।









