जमीन पर कर रहे अवैध कब्जा, दे रहे धमकी
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में एक वृद्ध की संपति पर नामजद जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। वृद्ध ने जब विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रतनपुर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र गंगाप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जमीन पर गांव के ही मनोज कुमार, पवन कुमार, जयप्रकाश पुत्रगण रनवीर सिंह 27 जून की दोपहर 1 बजे करीब अवैध रूप से जबरन कब्जा कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









