
हाथरस- 27 जून। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो (एनआईडी) अभियान 28 जून को लेकर जनपद स्तरीय रैली का उद्घाटन आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वेदप्रकाश द्वारा रैली शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में नगरीय क्षेत्र की एएनएम, आशा, ऑगनवाडी कार्यकत्री एवं स्टॉफ ने जनपद स्तरीय रैली में प्रतिभाग किया।। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर मोहनगंज, घंटाघर से बैनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट से तालाब चौराहा होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव राय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएन सिंह, डा. प्रवीन भारती, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, डीसीपीएम धर्मेन्द्र कुमार, एआरओ विकान्त किशोर, अरबन हैल्थ कॉर्डिनेटर पुष्पेन्द्र वीर सिंह, फार्मासिस्ट पवन कुमार, कम्प्यूटर सहायक अरविन्द चौहान, महीपाल सिंह एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी मौजूद थे।।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह पल्स पोलियो अभियान कल 28 जून से 6 जुलाई, तक 771 बूथ, ट्रांजिट लगाकर 0-5 वर्ष के 273083 बच्चों पोलियो खुराक से आच्छादित किया जायेगा, जो बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो खुराक से छूट जायेगें, उन्हें 514 हाउस टू हाउस टीम लगाकर घर-घर भ्रमण कर छूटे बच्चों को पोलियो खुराक से आच्छादित किया जायेगा। जिसका सुपरवीजन 173 पर्यवेक्षक, 32 सेक्टर चिकित्सा अधिकारी एवं 8 जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बूथों को प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक खोलने एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराने हेतु सहयोगी विभागों से अनुरोध किया गया है।।









